पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बुर्रा मन्दिर पर मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बुर्रा मन्दिर पर मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

मंदिर से पूर्व मंत्री ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

यादव बाहुल्य गांव में आयोजित हुआ समारोह, सर्वसमाज की रही भागीदारी

मंदिर के पुजारियों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, नफरत की राजनीति समाप्त करने की अपील

सबकी बात न्यूज 

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार पारंपरिक राजनीतिक आयोजनों से अलग हटकर एक अनोखे और सामाजिक संदेश से भरपूर अंदाज में मनाया। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के यादव बाहुल्य गांव बुर्रा स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में सर्वसमाज की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली और सामाजिक समरसता, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

समारोह की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व मंत्री आबिद रजा का तिलक कर उनका स्वागत किया। 

इस अवसर पर आबिद रजा ने मंदिर के पुजारियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश में खुशहाली, शांति और विकास की कामना की।

कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता सामूहिक भोज रहा, जिसमें करीब एक हजार लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। आयोजन में विभिन्न जातियों और समुदायों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने इसे केवल राजनीतिक कार्यक्रम न मानकर सामाजिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बताया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने की रही है। आज समय की आवश्यकता है कि समाज के सभी वर्ग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और सामाजिक न्याय तथा समानता की भावना को मजबूत करें। उन्होंने विशेष रूप से यादव और मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि अब अपने राजनीतिक परिवार का दायरा और व्यापक बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केवल दो समुदायों के सहयोग से नहीं, बल्कि दलित, पिछड़े, पाल, लोधी, कुर्मी तथा अन्य सभी जातियों को साथ लेकर ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की अवधारणा को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और भागीदारी दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।

आबिद रजा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि सभी वर्ग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का साथ देंगे तो प्रदेश में फिर से अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई गति मिलेगी तथा समाज में व्याप्त वैमनस्य और नफरत की राजनीति का अंत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव, सामाजिक समरसता और विकास का वातावरण स्थापित करना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है।

कार्यक्रम के आयोजक अजयपाल सिंह यादव, जवाहर सिंह यादव, विनोद यादव, रोहिताश यादव, धूम सिंह यादव, रिजवान आदि रहे।

कार्यक्रम के संयोजक उदयपाल सिंह, रजत यादव, लालू यादव, अनिल यादव, प्रिंस यादव, आदेश यादव, रामकिशन पाल वीरपाल सिंह, शैलेन्द्र यादव, सतीश यादव, राजीव यादव, राजवीर यादव, आशीष यादव, रिंकू यादव, हर्षित यादव, अंकित यादव, विजय सिंह, मिस्टर सिंह रहे। संचालन भानू यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर शशांक यादव, रणवीर यादव, प्रशांत यादव, इंदू सक्सेना, फूलबानो, सभासद नवेद, मुशाहिद, अबरार, फरहत सिद्दीकी, मोहतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली, अफसर अली, लालू चाैधरी, अमित गुप्ता वसीम सैफी, यूनुस अल्वी, बब्लू, छोटू, फहीम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto