तेल चोरों ने ठप करा दी सौ से भी ज्यादा गावों की बिजली, रात भर गर्मी से बिलबिलाते रहे लोग
SAB KI BAAT
Jun 29 2026
1460
उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा का मामला, मेन ट्रांसफार्मर से होती है कई गांवों की बिजली सप्लाई
सबकी बात न्यूज
बदायूं। उघैती के खितौरा विद्युत उपकेंद्र पर लगे मुख्य ट्रांसफार्मर से चोर सारा तेल निकालकर ले गए। इसके बाद सौ से भी ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे।
घटना रविवार रात की है। चोर उपकेंद्र की पिछली दीवार फांदकर घुस आए और ट्रांसफार्मर से सारा तेल निकाल लिया। बताया जाता है कि उस समय कर्मचारी भी यहां मौजूद थे, लेकिन चोरों की भनक तक उन्हें नहीं लगी।
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के बाद खितौरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कार्य और खेती से जुड़े कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग अब ट्रांसफार्मर में दोबारा तेल भरवाकर जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, तहरीर पुलिस को दी जा रही है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT