ग्रामीणों को मिली राहत, शहर विधायक ने किया 40 लाख से बनी सीसी सड़कों का उद्घाटन

ग्रामीणों को मिली राहत, शहर विधायक ने किया 40 लाख से बनी सीसी सड़कों का उद्घाटन

गुरुपुरी विनायक और जगुआसई गांव में कराया गया था सड़कों का निर्माण

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। यह विकास कार्य सालारपुर ब्लॉक के ग्राम गुरुपुरी विनायक एवं जगत ब्लॉक के ग्राम जगुआसई में हुआ। 

ग्राम गुरुपुरी विनायक में पंचायत घर से जयराम कश्यप के घर होते हुए प्रदीप के घर तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सड़क तथा ग्राम जगुआसई में दिनेश के घर से सुग्रीव के घर तक लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व में वर्षा के समय इन मार्गों पर कीचड़ भर जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए इन सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गांव-गांव तक विकास कार्य तेजी से पहुंच रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से सड़क, आवास, पेयजल और स्वच्छता जैसे मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, पूर्व प्रधान रामसरन पटेल, प्रधान शिशुपाल आर्यद्र पटेल, ठाकुर नरेश सिंह, प्रदीप पटेल, अनूप पटेल, सत्यवीर पाल, पुष्पेंद्र यादव, किशनवीर यादव, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto