पति को मारकर बाथरूम में कर दिया दफन...45 दिन तक वहीं नहाती रही पत्नी, पुलिस ने निकाला कंकाल

पति को मारकर बाथरूम में कर दिया दफन...45 दिन तक वहीं नहाती रही पत्नी, पुलिस ने निकाला कंकाल

इतने दिनों पुलिस के साथ पति को तलाशने का नाटक करती रही पत्नी

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में महिला ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

सबकी बात न्यूज

आगरा। एक पत्नी ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए पहले उसकी हत्या की और उसके बाद उसकी लाश को अपने ही घर के बाथरूम में दफन कर दिया। इसके बाद उस पर सीमेंट करवा दिया। 45 दिनों तक वह पुलिस के साथ अपने पति को ढूंढने का नाटक करती रही और आंसू बहाती रही। केवल इतना ही नहीं, जहां पति की लाश दफन थी, वह रोजाना वहीं नहाती भी थी। 

मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी रूबी के साथ रहते थे। सुरेंद मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। उनकी शादी साल 2010 में इटावा की रूबी के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां रिद्धी (13) और सिद्धी (9) हैं। सुरेंद्र के साथ उनकी मां कमला भी रहती थीं। 

सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल शर्मा के अनुसार, सुरेंद्र और रूबी के बीच अक्सर विवाद होता था। 18 मई की सुबह करीब 10 बजे रूबी का उनके पास फोन आया था। वहकह रही थी कि घर में पुलिस का कोई केस बन गया है, आप मम्मी और दोनों बच्चों को यहां से ले जाओ। मैंने उससे पूरी बात पूछी, लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। बस तीनों को ले जाने के लिए कहा। रूबी ने उनसे यह भी कहा कि घर मत आना। मैंने तीनों को पास की दुकान पर बैठा दिया है, वहीं से ले जाना। अनिल ने बताया कि वह

                              -- हत्यारोपित पत्नी रूबी --

भरतपुर से तुरंत आगरा पहुंचे और बच्चों और मां को लेकर आ गए। आ गया। वह तीनों को लेकर घर पहुंचने ही वाले थे कि तभी रूबी का फिर से फोन आया। उसने कहा कि सुरेंद्र जबरदस्ती ताला खुलवाकर पैसे लेकर और लड़ाई करके चले गए हैं। पांच हजार रुपए भी ले गए हैं और कह गए हैं कि दो तीन दिन में बताएंगे कि कहां हैं। बताया जाता है कि रूबी के व्यवहार को देखकर अनिल को शक हुआ। इसके बाद उन्होंनें उसे विश्वास में लेकर पूछा तो रूबी ने बता दिया कि उसने सुरेंद्र कोमार डाला है और उसकी लाश बाथरूम में दफन कर दी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने बाथरूम खोदवाकर सुरेंद्र का कंकालनुमा शव बरामद कर लिया 

(वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें) --

https://www.facebook.com/share/v/192Y1w7u3A/

-----------

खीर में मिलाकर खिलाईं नींद की 18 गोलियां

आगरा। रूबी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सुरेंद्र शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। एक दिन ज्यादा विवाद हो गया तो उसने खीर में नींद की 18 गोलियां मिलाकर सुरेंद्र को खिला दी। इससे सुरेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद उसने लाश को बाथरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इसके बाद वह भरतपुर चली गई। यहां से आठ दिन बाद लौटी और मजदूर बुलाकर बाथरूम में सीमेंट का फर्श करा दिया। 

---------

रोने का करती रही नाटक, पति को ढूंढती रही

आगरा। भाई अनिल के अनुसार, सात-आठ दिनों तक सुरेंद्र से जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान रूबी पूरे परिवार और पुलिस को गुमराह करती रही। वह पुलिस के साथ पति को ढूंढते का नाटक भी करती रही। बीच-बीच में वह रोने भी लगती थी। तीन जुलाई को अनिल ने उससे कहा कि कोई बात हो तो बता दे, वह उसे बचा लेंगे। इस पर रूबी ने अनिल को सारी बात बता दी। इसके बाद अनिल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर बुलाकर बाथरूम खोदवाया और सुरेंद का कंकालनुमा शव बरामद किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto