पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पालिका  कर्मचारियों को किया 4.40 करोड़ का भुगतान

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पालिका कर्मचारियों को किया 4.40 करोड़ का भुगतान

785 कर्मचारी-पेंशनरों के खातों में पहुंची वर्षों से लंबित धनराशि, सम्मान समारोह में गूंजीं तालियां

वर्षों से लंबित डीए, पीएफ और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, कर्मचारियों ने कहाकृ अब मिली आर्थिक राहत

कर्मचारियों का सम्मान ही संस्था की सबसे बड़ी ताकत, उनका हक समय पर मिलना चाहिएः आबिद रजा

कर्मचारियों के हर वैध बकाये का होगा पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारणः फात्मा रजा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका परिषद में वर्षों से लंबित डीए, पीएफ, सेवानिवृत्ति लाभ एवं अन्य देयों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों के चेहरों पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब नगर पालिका परिसर में आयोजित भव्य समारोह में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की मौजूदगी में चार  करोड़ 40 लाख 47 हजार 621 रुपये की बकाया धनराशि का वितरण किया। करोड़ों रुपये का भुगतान होते ही पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों नेताओं का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, उनके आश्रित, पेंशनर, नियमित कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न मदों में कुल 785 कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भुगतान किया गया। वर्ष 2023 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में करोड़ों रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। वहीं पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान, नियमित कर्मचारियों को डीए की राशि तथा सामान्य एवं सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान भी किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी भुगतान नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।

--------

क्या कहा पूर्व मंत्री ने

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि किसी भी संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी होते हैं। यदि कर्मचारियों को समय पर उनका अधिकार और सम्मान मिले तो संस्था भी तेजी से आगे बढ़ती है। वर्षों से लंबित भुगतान कर्मचारियों के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण बना हुआ था। नगर पालिका द्वारा आज किया गया यह भुगतान केवल धनराशि का वितरण नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और उनके अधिकारों की पुनर्स्थापना है। हमारी प्राथमिकता हमेशा जनहित और कर्मचारी हित रही है तथा आगे भी कर्मचारियों के हर वैध अधिकार की रक्षा के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

--------

बोलीं पालिकाध्यक्ष

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा हमने संकल्प लिया था कि कर्मचारियों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा और उसी संकल्प के तहत आज करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है। भविष्य में भी यदि किसी कर्मचारी का वैध भुगतान लंबित पाया जाएगा तो उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारियों के सम्मान, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करती रहेगी।

--------

इतना हुआ भुगतान

बदायूं। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2023 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को एक करोड़ 15 लाख 34 हजार 668 रुपये तथा दूसरे समूह के कर्मचारियों एवं आश्रितों को दो करोड़ 25 लाख 22 हजार 419 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 185 पेंशनरों को डीए के रूप में 11 लाख 80 हजार 325 रुपये, 39 कर्मचारियों को डीए मद में 94 हजार 772 रुपये, 357 नियमितकर्मचारियों को डीए के रूप में 47 लाख 72 हजार 936 रुपये तथा 111 सामान्य एवं सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित पीएफ की 39 लाख 42 हजार 501 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मामलों की भी लगातार समीक्षा की जा रही है और भविष्य में यदि किसी कर्मचारी का वैध भुगतान लंबित मिलता है तो उसका भी शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। 

इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, अरुण कुमार, अरुण दुलारे, राजू बाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सचिन सक्सेना ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto