सिर का मांस खा गई थीं चीटियां, रेंग रही थीं सूड़ियां...बदायूं के खेत में कुछ इस हालत में मिली युवक की लाश
SAB KI BAAT
Jul 06 2026
7400
तीन दिन से लापता था युवक, लाश का चेहरा हुआ गायब, आंख और नाक की जगह हो चुके थे गहरे गड्ढे
सबकी बात न्यूज
बदायूं। तीन दिन से लापता युवक का शव मक्के के खेत में पड़ा मिला। लाश की स्थिति देखकर लोगों की रुह कांप गई। उसके सिर का मांस चीटियां खा गई थीं तो हजारों सूड़ियां वहां रेंग रही थीं। आंख और नाक की जगह गड्ढे हो चुके थे। परिवार वालों ने कपड़ों और शरीर के निशानों के आधार पर युवक की पहचान की।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नरौरी नरौरा निवासी जयशंकर का 20 साल का बेटा ऋषिकांत तीन दिन पहले शाम को घर से निकला था। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था। जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वे उसे तीन दिनों तक ढूंढते रहे। थक हारकर सोमवार को वे उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान
सूचना मिली कि एक मक्के के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। परिवार वाले वहां पहुंचे तो उन्होंने उसकी शिनाख्त ऋषिकांत के रूप में की। सूचना फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। लाश की हालत देखकर लोग भी सिहर उठे। मृतक के पिता जयशंकर
ने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर उसका अपने भाई से विवाद चल रहा है। सम्भवतः इसी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है।इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
-
by Anonymous
Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska
SAB KI BAAT