मदर एथीना स्कूल में हुआ ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में हुआ ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ का आयोजन किया गया। शिक्षिका प्राची विशाल तथा नीति राठौर द्वारा ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुरुआत प्रथम विश्वयुद्ध के बाद की महत्वपूर्ण घटनाओं से हुई।


इस अवसर पर कक्षा छह के विद्यार्थियों द्वारा दिवस से संबंधित गायन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों में उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थ सेवा की भावना का विकास करने के लिए ‘रेड क्रॉस दिवस’ से संबंधित एक प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाई गई। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ‘रेडक्रॉस’ हमें उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थ सेवा की भावना को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। विद्यार्थियों में उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थ सेवा की भावना का विकास करने के लिए हम इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto