ईसाई धर्म की किताबें और साहित्य पढ़ाकर किया जाता था ब्रेन वॉश...अलापुर में हर रविवार जुटती थी भीड़

ईसाई धर्म की किताबें और साहित्य पढ़ाकर किया जाता था ब्रेन वॉश...अलापुर में हर रविवार जुटती थी भीड़

पकड़ा गया अलापुर का सुरेंद्र कुंड में कराता था धर्मांतरण की क्रियाएं,  बना रखा था अड्डा

करीब एक दशक पहले छोटे से कमरे में होती थी प्रार्थना सभाएं, अब खड़ी है बिल्डिंग

बदायूं। इस्लामनगर पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें अलापुर का एक कथित पास्टर भी शामिल है। उसके पास से भी भारी मात्रा में ईसाई धर्म की किताबें और साहित्य बरामद हुआ है। बताते हैं कि इनके माध्यम से ही लोगों का ब्रेन वॉश किया जाता था। केवल यही नहीं, करीब एक दशक पहले अलापुर में जिस छोटे से कमरे में प्रार्थना सभाएं चलती थीं वहीं धर्मांतरण का अड्डा विशाल रूप ले चुका था। यहां एक कुंड में अजीबोगरीब क्रियाएं कराकर धर्मांतरण कराया जाता था। 

---------

ये है पूरा मामला

बदायूं। पुलिस के अनुसार, विगत रविवार को इस्लामनगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम कुन्दावली के भोले-भाले व गरीब लोगों को आर्थिक लाभ एवं प्रलोभन देकर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के कार्य में लगे हुये है। इसमें काफी संख्या में महिला पुरुष जुट रहे हैं। सूचना सही पाये जाने पर थाना इस्लामनगर में हृ्रदेश कुमार उर्फ विक्की पास्टर नीतू पत्नी हृदेश कुमार निवासी मोहल्ला नाथूराम कोर्ट, कासगंज तथा अंजू निवासी ग्राम कुन्दावली के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। हृदेश के पास से ईसाई धर्म से संबंधित

साहित्य बरामद हुए। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अलापुर के वार्ड संख्या चार निवासी सुरेन्द्र उर्फ बल्ले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भी भारी मात्रा में ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार से सम्बन्धित पुस्तकें बरामद हुई हैं। सभी लोगों को जेल भेज दिया गया। 

-------

अलापुर में भी चल रहा था धर्मांतरण का खेल

बदायूं। गिरफ्तार सुरेंद्र उर्फ बल्ले अलापुर में काफी लंबे समय से धर्मांतरण का खेल चला रहा था। बताते हैं कि यहां करीब एक दशक पहले एक छोटे से कमरे में प्रार्थना सभाएं कराई जाती थीं, जिनमें काफी संख्या में लोग बुलाए जाते थे। अब यहां एक विशाल बिल्डिंग बन चुकी है। जिस कुंड में क्रियाएं कराकर धर्मांतरण कराने के वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं वह इसी बिल्डिंग में है। यहां कथित पादरी सुरेंद्र उर्फ बल्ले लोगों को लालच देकर बुलाता था और धर्मांतरण कराता था। हर रविवार को यहां सैकड़ों लोग आते थे। बताया जाता है कि इस काम में नगर की दो युवतियां भी उसका सहयोग करती थीं। 

------

आखिर कौन है इसकी पीछे, कहां से आ रहा पैसा

बदायूं। धर्मांतरण कराने वाले इन लोगों को पास अन्य लोगों को बरगलाने और लालच की पूर्ति कराने के लिए पैसा कहां से आ रहा है, यह जांच का विषय है। इसके पीछे कौन हैं, उनकी मंशा क्या है, कहीं कोई राजनीतिक व्यक्ति तो इसके पीछे नहीं हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया का कहना है कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यदि किसी और की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

00000

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto