अगर आप भी पीते हैं ये पानी तो यह खबर आपके लिए है...मिनरल्स खींचकर पानी को 'तेजाबी' बना रहा है आपका आरओ
पानी की अशुद्धियां तो साफ कर देते हैं आरओ, लेकिन मिनरल्स हो जाते हैं खत्म, पानी का पीएच हो जाता है डिसबैलेंस
कैंसर समेत कई बीमारियो का कारण बनता है मिनरल्स रहित पानी, ऐसे में अपने आरओ के पानी का टीडीएस और पीएच लगातार टेस्ट करते रहें
सबकी बात न्यूज। कहा जाता है कि यदि एक बारगी खााना खराब खा लो तो ज्यादा से ज्यादा पेट खराब हो जाएगा। दो-तीन दिन परेशानी रहेगी और फिर ठीक हो जाएगी लेकिन खराब पानी पीना तमाम स्थायी रोगों को दावत दे देता हैं। दरअसल, पानी हमारे खून में मिलकर न केवल तमाम बीमारियों का कारण बनता है बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति भी कम करता रहता है। और तो और कभी कभी यह कैंसर तक का कारण बन जाता है।
(इस वीडियो को ध्यान से देखें और पूरी बात सुनें) -
-------
क्या है टीडीएस
- पानी में टीडीएस का अर्थ है कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, जो किसी दी गई मात्रा में पानी में पूरी तरह से घुले हुए सभी कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों (जैसे मिनरल्स, धातु और कार्बनिक पदार्थ) की कुल मात्रा है। इसे पार्ट्स प्रति मिलियन (पीपीएम) या मिलीग्राम प्रति लीटर (एमजी/एल) में मापा जाता है और यह पानी की समग्र गुणवत्ता
को दर्शाता है। टीडीएस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, क्लोराइड, सल्फेट, नाइट्रेट जैसे अकार्बनिक सॉल्ट समेत टैनिक व अन्य छोटे कार्बनिक यौगिक व कई धातुएं व मिनरल्स जैसे मैग्नीज आदि शामिल होते हैं। यय पानी के स्वाद और गंध दोनों को प्रभावित करते हैं। पानी का ज्यादा टीडीएस उसकी अशुद्धियों को दर्शाता है।
--------
पानी साफ करता है आरओ, पर इसके नुकसान भी ज्यादा
- आज लगभग हर घर में पानी को शुद्ध करने के लिए आरओ लगे हैं पर, यहां यह जानना ज़रूरी है कि इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। आरओ पानी को शुद्ध करता है, पर ज़रूरी मिनरल्स (जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम) भी निकाल देता है। इससे पानी एसिडिक यानी तेजाबी हो सकता है और लंबे समय तक पीने से स्वास्थ्य
समस्याएं (जैसे किडनी, पाचन और हड्डियों की दिक्कतें) हो सकती हैं। केवल इतना ही नहीं, कई रिसर्च तो यह भी बताती हैं कि ज्यादा और लगातार एसीडिक पानी पीना कहीं कहीं कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण भी बन जाता है। इसलिए मिनरल-रिच आहार लेना या मिनरल-ऐड करने वाले प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।
------
क्या करें-
- दरअसल आरओ के पानी से मिनरल्स निकलने से पानी का पीएच लेवल कम हो जाता है और यह एसिडिक हो जाता है, जिससे एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सबसे पहले तो अपने इलाके के पानी का टीडीएस चेक करें। यदि टीडीएस कम है, तो आरओ की ज़रूरत नहीं है।
-------
क्या हैं टीडीएस के मानक-
- पीने के पानी में टीडीएस का आदर्श स्तर क्या है? जानकारें के अनुसार, पीने के पानी में टीडीएस का स्तर 500 मिलीग्राम/लीटर से कम होना चाहिए। सामान्य बात की जाए तो इसे इस तरीके से देखा जा सकता है।
0-50 मिलीग्राम/लीटर- बहुत कम, स्वाद फीका हो सकता है
50-150 मिलीग्राम/लीटर- पीने के लिए आदर्श
150-250 मिलीग्राम/लीटर- अच्छा है, लेकिन स्वाद महसूस हो सकता है
250-350 मिलीग्राम/लीटर- ठीक है, लेकिन स्वाद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
350-500 मिलीग्राम/लीटर- अच्छा नहीं।
500-1200 मिलीग्राम/लीटर- निम्न गुणवत्ता, पीने योग्य नहीं।
1200$ मिलीग्राम/लीटर- स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक।
-----------
क्या है पीएच-
- किसी पानी का पीएच लेवल उसकी गुणवत्ता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह 0 से 14 के पैमाने पर मापता है कि आपका पानी कितना अम्लीय या क्षारीय है। इसमें केवल एक गिनती की बढ़ोत्तरी उसका दस गुना दर्शाती है। यानी यदि किसी पानी का

पीएच 6 है तो वह 7 पीएच वाले पानी से दस गुना ज्यादा अम्लीय होगा। पीने के पानी के लिए, पीएच 6.5 और 8.5 के बीच होना चाहिए। यह सीमा अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित और स्वादिष्ट होती है।
0-6.9- अम्लीय
7- यानी न्यूट्रल
7.1-14- क्षारीय (या बेसिक)
---------
क्या करें लोग-
- जिन घरों में आरओ लगे हैं वे केवल यह सोचकर खुश न हों कि वे साफ पानी पी रहे हैं। हालांकि यह सच है कि आरओ पानी की अशुद्धियों को साफ कर देता है लेकिन मिनरल्य खींच लेने के कारण यह पानी को अम्लीय यानी एक तरीके से जहरीला कर देता है। इसके लिए इस पानी में मिनरल ऐड करके पीना चाहिए। इस समस्या का एक सॉल्यूशन ये है के अल्केलाइन पानी पींये, लेकिन बाजार में यह बहुत महंगा है।
अल्केलाइन पानी की एक लीटर की बोतल की कीमत मिनीमम 180 रुपये हो सकती है। हालांकि घर में मटके के पानी समेत रात भर किसी पानी में कच्ची सब्जियां जैसे गाजर, खीरा, नीबू या अन्य मौसमी सब्जियां डालकर उसे अल्केलाइन बनाया जा सकता है लेकिन यह प्रक्रिया काफी धीमी और असुविधाजनक होती है। दूसरा तरीका ये है कि अपने आरओ में मिनरलाइज़र लगवा लें।
------
अल्केलाइन पानी के लिए कई सालों से काम कर रही मिनरिवर
- मिनरिवर पंजाब की एक ऐसी कंपनी है जो कई सालों से अल्केलाइन पानी के क्षेत्र में काम कर रही है। पंजाब में कैंसर रोगियों की संख्या अन्य राज्यों की अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा हैं। इसके निदान के लिए मिनरिवर कंपनी ने ऐसे आरओ बनाए हैं जो अल्केलाइन पानी देते हैं। जो लोग इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते, उनके लिए गोल्ड
और डायमंड पैक भी उपलबध हैं। इन पैक में मौजूद कैंडल किसी भी कंपनी के आरओ में फिट हो सकते हैं। खास बात ये है कि इन कैंडल में किसी केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है। इनमें सिरेमिक बॉल्स का प्रयोग किया गया है जो एक विशेष प्रकार की मिट्टी से बनी होती हैं। ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए काफी प्रभावशाली हैं।
SAB KI BAAT
