औपचारिकता में सिमट गई नगर पालिका बोर्ड की बैठक, जनता से जुड़े मुद्दे रहे गायब

औपचारिकता में सिमट गई नगर पालिका बोर्ड की बैठक, जनता से जुड़े मुद्दे रहे गायब

सदस्यों ने की गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने की मांग, टूटी सड़कें, जलभराव, अतिक्रमण के मुद्दों पर नहीं हुई चर्चा 

बदायूं। नगर पालिका परिषद सहसवान की मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में जनता को आस थी कि बैठक में उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करके उनके निदान के उपाय खोजे जाएंगे, पर ऐसा नहीं हो सका। बोर्ड की बैठक औपचारिकता भर में सिमटकर  रह गई। 

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने ठंड का मुद्दा उठाया और कमजोर तबके के लोगों को कंबल उपलब्ध कराने की मांग की। अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने वार्ड सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही कंबल खरीद की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद नगर में चिह्नित किए गए लोगों को कंबल उपलब्ध कराएंगे। 

पालिका सदस्य शहाबुद्दीन ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। सदस्य अकरम कुरैशी की भी यही समस्या थी। इसके अलावा नगर में गंदगी, टूटी सड़कें और नालियां, जलभराव, नगर के प्रत्येक वार्ड में पार्क एवं जिम की व्यवस्था न होने के अलावा प्राइवेट बस स्टैंड तथा नगर के अतिव्यस्त चौराहा पर शौचालय मूत्रालय की व्यवस्था न होने समेत किसी मुद्दे पर किसी ने चर्चा करना मुनासिब नहीं समझा। 

------

भ्रष्टाचारी बाबू पर भी कोई चर्चा नहीं

बदायूं। गत माह भ्रष्टाचार के मामले में पालिका के ही एक सभासद द्वारा नगर पालिका के एक बाबू को भ्रष्टाचार के मामले में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कराए जाने के मुद्दे पर भी कोई चर्चा किसी भी सदस्य ने नहीं की। ऐसे में बाबुओं पर लगाम कैसे कसेगी, इस पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा। बैठक में अधिकांश महिला सभासद नदारद रही।

-------

ये रहे मौजूद

बदायूं। इस मौके पर सभासद चंद्रपाल मौर्य, अब्दुल मन्नान, अजीम सिबतेन अली, शहाबुद्दीन, मोहम्मद अकरम कुरैशी समेत वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इश्हाक, जमशेद अली, कदीरउल हसन, लवली आदि उपस्थित रहे। अंत में ईओ डॉ. राजेश कुमार ने सभी का आभार जताया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto