जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

"न जाने कहां से पकड़ लाई पुलिस रवि बिहारी को, उसे तो कुछ नहीं पता" ...बोले-मृतक सेल्समैन के भाई

मृतक सेल्समैन के भाई रामवीर बोले- "एक-दो दिन में मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे"

सेल्समैन हत्याकांड में नामजद हैं ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता और उनके कथित मैनेजर पंकज खुराना

बदायूं। जिस रवि बिहारी को पकड़कर सेल्समैन हत्याकांड में उसके शामिल होने का दावा पुलिस कर रही है, उसे मृतक सेल्समैन के परिवार वाले उसे सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस हत्याकांड में नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और उनके कथित मैनेजर पंकज खुराना को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है लेकिन वह न्याय के लिए मुख्यमंत्री तक जाएंगे।  

विगत 13 मई को कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दुगरैया में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर ही तीन बदमाशों को पकड़ने के बाद यह दावा किया था कि लूट के लिए मुकेश यादव की हत्या की गई थी। पुलिस ने चौथे मुख्य आरोपित रवि बिहारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था। 

पहले ही दिन से मृतक मुकेश के परिवार वालों को पुलिस की लूट की कहानी पर भरोसा नहीं था। इसके बाद वे बरेली जाकर एडीजी रमित शर्मा से भी मिले थे। इसके बाद पुलिस ने विगत 29 मई को मुख्य आरोपित रवि बिहारी को भी पकड़ लिया। 

--------

मृतक के भाई रामवीर ने कहा-"पुलिस ने बनाई झूठी कहानी"

बदायूं। मृतक मुकेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे रामवीर तथा सबसे छोटे भाई सोमवीर हैं। नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना की तरफ इशारा करते हुए रामवीर ने कहा कि पुलिस किसी को और कितनों को भी उठाकर बंद कर दे, लेकिन वह दो के अलावा किसी पर तैयार नहीं है। 

--------

रवि बिहारी के बारे में बताई ये चौंकाने वाली बात

बदायूं। रामवीर ने बताया कि पुलिस ने जिस रात रवि बिहारी से मुठभेड़ दिखाई है, उससे एक दिन पहले ही उसे पकड़ लिया था। उसके बाद उससे उनकी थाने में मुलाकात कराई गई। उस समय उनके समेत करीब 8-10 गांव वाले भी थे। जब उन्होंने उससे पूछा तो वह कोई सही जवाब ही नहीं दे पा रहा था। उसे यह तक पता नहीं था कि उनके भाई मुकेश को कितनी गोली लगी थी। बोले- पुलिस उसे न जाने कहां से पकड़ लाई। उसे तो कुछ पता ही नहीं है। वह उससे कुछ पूछ रहे थे लेकिन वह कुछ बता रहा था। 

---------

बोले-  "सबने ले किया पैसा, पर उन्हें चाहिए न्याय"

बदायूं। बातचीत में रामवीर ने कहा कि नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना को बचाने के लिए सबने पैसा लिया है। एक प्रिंट मीडिया संस्थान का तो उन्होंने खुलकर नाम लिया। बोले- सबसे ज्यादा पैसा इस अखबार ने लिया है, जिसके बाद उनकी आवाज दबाई जा रही है। बोले- न्याय कि लिए जहां तक जाना पड़ा, वहां तक जाएंगे। एक दो दिन में मुख्यमंत्री से भी मिलने जाएंगे। 

---------

हत्याकांड से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- वीडियोः 'ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई'...एडीजी से मिलकर बोले मुकेश के परिजन

https://sabkibaat.in/post/video--action-should-be-taken-against-jyoti-mehndiratta-and-pankaj-khurana-----mukesh-s-family-said-after-meeting-adg

- लूट की 'कहानी' से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले- 'नामजदों की हो गिरफ्तारी'

https://sabkibaat.in/post/the-family-of-the-liquor-salesman-is-not-satisfied-with-the--story--of-the-robbery---said--the-accused-should-be-arrested-

- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले

https://sabkibaat.in/post/badaun-police-two-murders-two-accused-each----but-two-accused-in-one-case-arrested-others-are-roaming-free

- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर

https://sabkibaat.in/post/fir-against-four-people-including-bloomingdale-school-director-jyoti-mehndiratta-in-murder-case

...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/---so-the-liquor-salesman-was-murdered-for-robbery-three-arrested-in-encounter#google_vignette

- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता...'अंडरग्राउंड' या कुछ और

https://sabkibaat.in/post/police-are-unable-to-find-bloomingdale-s-director-jyoti-mendiratta----underground--or-something-else#google_vignette


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto