देर रात तक चला कव्वाली का दौर, चादर शरीफ का जुलूस उठा, पहुंचा दरगाह

देर रात तक चला कव्वाली का दौर, चादर शरीफ का जुलूस उठा, पहुंचा दरगाह

बदायूं। दरगाह कुत्बे औलिया हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 135 वें तीन रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन देर रात तक चले कव्वाली के दौर के बाद सुबह कुरआन ख्वानी की महफिल के अलावा दरगाह के सज्जादानशीन के स्थित निवास पर कव्वाली की महफिल सजाई गई। इसके साथ ही उनके निवास से चादर शरीफ का जुलूस उठा जो कव्वाली के साथ हजरत मजाक मियां साहब की दरगाह पर पहुंचा और वहां दरगाह पर पहुंचने के बाद हजरत मजाक मियां साहब के मजार ए मुबारक पर चादर व गुलपोशी की रस्म अदायगी की गई। इससे पहले कुल शरीफ की रस्म अदायगी कर वतन व कौम के अमनो आमान, खुशहाली व सलामती के लियें दुआएं खैर की गई।

शहर के पथिक चौक से सागरताल नवादा रोड स्थित दरगाह हजरत मजाक मियां साहब पर हर साल की तरह इस साल भी तीन रोजा सालाना उर्स की महफिले बडे ही अदब ओ अहतराम के साथ मनाई जा रही है। उर्स में शिरकत करने के लियें सभी मजहबो के अकीदतमंदों का आना जाना भी लगा हुआ है।


यहां से निसबत रखने वाले अकीदतमंदों का मानना है कि हजरत मजाक मियां साहब के आस्ताने की सच्चे दिल से की गई हाजरी कभी खाली नहीं जाती है और सच्चे दिल से मांगी गई दुआ व मुराद जरूर पूरी होती है। 

दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी,  हजरत ख्वाजा सैयद आसार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद इजहार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद फ़जल अली शाह अल मजाकी ने चादरपोशी व गुलपोशी करने में लोगो की मदद कर दुआओं से नवाजा।

इस बीच पत्रकार समाज के अकीदतमंदो ने दरगाह पर चादर पोशी कर दुआएं मांगी, जिसमें हामिद अली खां राजपूत, अफजल अजीज खान, मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स, इंतज़ार हुसैन , सैय्यद ताहिर अली, सोहिल हमजा आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto