केजरीवाल को भेजे थे धमकी भरे संदेश...दिल्ली पुलिस ने धर लिया बरेली का युवक

केजरीवाल को भेजे थे धमकी भरे संदेश...दिल्ली पुलिस ने धर लिया बरेली का युवक

बरेली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे संदेश भेजने वाला युवक बरेली का निकला। यह युवक अंकित गोयल बरेली में एक प्राइवेट बैंक में काम करता है। 

तीन दिन पहले 19 मई को दिल्ली के पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर अंकित गोयल ने अंग्रेजी में धमकी भरा  संदेश लिखा था। आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाया था। पार्टी का कहना था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी दी जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच मे पता चला कि ये धमकी भरे संदेश लिखने वाला बरेली का अंकित गोयल है। वह सीसीटीवी फुटेज में भी आ गया था। बुधवार को  दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि वह बरेली से ग्रेटर नोएडा में किसी काम से गया था। इस दौरान मेट्रो में सफर के दौरान उसने ये संदेश लिखे। अब दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि अंकित गोयल पहले केजरीवाल का प्रशंसक था लेकिन बाद में वह उनका विरोध करने लगा था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto