नगर पालिका में लगा लोक कल्याण मेला, लोगों को मिली सरकारी योजनओं की जानकारी

नगर पालिका में लगा लोक कल्याण मेला, लोगों को मिली सरकारी योजनओं की जानकारी

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया मेले का उद्घाटन किया, भीड़ उमड़ी

बदायूं। नगर पालिका परिषद में बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने लोक कल्याण मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वरोज़गार, छात्रवृत्ति, स्वच्छता अभियान और महिला कल्याण योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने लाभार्थियों को मौके पर ही आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाई।

पालिकाध्यक्ष फ़ात्मा रज़ा ने कहा कि लोक कल्याण मेले का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर नागरिक तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और वे सीधे तौर पर लाभ उठा सकें।

लोगों ने बताया कि इस तरह के मेले से उन्हें योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है। इस दौरान लोगों ने कहा कि पहले हमें योजनाओं के बारे में पता ही नहीं चलता था, लेकिन अब सब कुछ एक जगह पर मिल रहा है। खासकर आवास योजना और पेंशन योजना की जानकारी मिलने से बड़ी राहत हुई है। 

अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना और पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ दिलाना है। यह पहल शहरी क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए है। इनके माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, उज्जवला योजना, और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा ।

मेले में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भागीदारी की और विभागीय अधिकारियों से सवाल-जवाब कर जानकारी हासिल की। इस मौके पर पालिका सभासद नवेद, मनोज कश्यप, छोटा, मुशाहिद मुशाईद, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, शरीफ अहमद, रजनेश चन्द्र, महेश बाबू, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, मनोज सक्सेना, राकेश सोनकर, सुमित सिंह, मनोज सोनकर, इमरान समेत पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto