दो वार्डों में 18 लाख की लागत से बनी सीसी नालियों का उद्घाटन

दो वार्डों में 18 लाख की लागत से बनी सीसी नालियों का उद्घाटन

जालन्धरी सराय मोहल्ले में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

बिना किसी भेदभाव कराए जा रहे विकास कार्यः पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दो वार्डों में लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने पालिकाध्यक्ष  के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या एक  में फीता काटकर की गई। यहां अब्दुल हसन के मकान से फकरूद्धीन के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी लागत लगभग 5 लाख 76 हजार तथा  इसके इसी वार्ड में कई अन्य गलियों में भी विकास कार्य संपन्न किए गए हैं, जिनमें मकबूल से रहीस खां, मुन्ने से कदीर, निजाम से दिलशाद, दिलशाद से याकूब तथा बाबर से आसिफ तक सीसी रोड व नाली निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर करीब तीन लाख 89 हजार रुपये की लागत आई।

इसके बाद पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जालन्धरी सराय पहुंचीं, जहां नाईयों वाली गली में इकबाल के मकान से तक उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस निर्माण कार्य पर आठ लाख 8 हजार रुपये खर्च किए गए।  इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, कीचड़ और टूटी-फूटी सड़कों की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि शहर का कोई भी इलाका मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क और नालियों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर करता है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। कहा कि पालिका की प्राथमिकता साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में और भी वार्डों में इसी तरह के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

इस मौके पर सभासद रवि, सभासद अनवर अन्सारी, नूर मोहम्मद, असलम सैफी, तस्लीम भाई, फिरोज अहमद, इसतियाक, इरशाद, तारा, मास्टर जंगी, रहीस, गुडडू, इकबाल, मुस्तफा, अनवर, फारुख, जमील, डॉ. मोहम्मद अहमद, अनीस, शरीफ, अशरफ, नसीम अली, गुडडू, बब्लू, यासीन, भूरे, फरवरूददीन, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto