मदर एथीना स्कूल में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन; विद्यार्थियों ने सीखे कैपिंग के गुण
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ समापन हो गया।
समापन दिवस के अवसर पर मुख्य आकर्षण कैंप लगाना और तंबू निर्माण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। शिविर के अंतिम दिन ट्रेनर्स की देखरेख में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में तंबू (टेंट) लगाने, विभिन्न प्रकार की गांठे बांधने, बिना बर्तनों के भोजन बनाने और प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने परिसर में ही अलग-अलग टोलियां बनाकर बेहद आकर्षक और मजबूत कैंप तैयार किए। इनमें लक्ष्मीबाई टीम ने प्रथम, भारतीय टीम ने द्वितीय एवं भारत माता तथा गार्गी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि स्काउट एवं गाइड सिर्फ एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। आज के समय में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सेवा भावना का होना बेहद जरूरी है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हमारे विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ उनका सामना करते हुए समाज की सेवा करना सिखाना था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
गुड
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात