एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में समर कैंप शुरू, बच्चों ने रचनात्मक गतिवधियों में लिया भाग

एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में समर कैंप शुरू, बच्चों ने रचनात्मक गतिवधियों में लिया भाग

कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना एवं उनका सर्वांगीण विकास करनाः संगीता भार्गव

सबकी बात न्यूज

चन्दौसी (सम्भल)। एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में समर कैंप का आरंभ बहुत ही उल्लास के साथ हुआ। समर कैंप का उद्घाटन यूपी स्टेट चैंपियन रह चुके चरण दास भार्गव द्वारा फीता काटकर किया गया। चरणदास भार्गव दो बार लॉन टेनिस में चैंपियनशिप जीत चुके है और तीन बार आगरा के ऑलराउंडर रहे है। 

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को नई चीजें सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं अपनी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरित किया। कैंप के दौरान इंग्लिश हैंडराइटिंग एवं कैलीग्राफी में सुंदर राइटिंग सिखाई गई, वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों को आकर्षक बर्ड बनाना सिखाया गया। ताइक्वांडो में बच्चों को आत्मरक्षा के विशेष कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। पर्सनलिटी डेवलपमेंट में बच्चों ने रैंप वॉक कर आत्मविश्वास का परिचय दिया तथा डांस गतिविधि में बच्चों ने तारे गिन गिन पंजाबी सॉन्ग जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त बच्चों को हॉलीवुड डांस की भी प्रशिक्षण दिया गया। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में पेन होल्डर यानी पेन पेंसिल रखने वाला स्टैंड बनवाया। मेंटल मैथ्स में जम्बल्ड टेबल कराया। इसके अलावा बच्चो को इनडोर गेम में चेस सिखाया।

विद्यालय की संचालिका संगीता भार्गव ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारना एवं उनका सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण बच्चों का शैक्षणिक विकास तो हो जाता है, लेकिन उनके अंदर छिपी रचनात्मकता और विशेष प्रतिभाओं को मंच नहीं मिल पाता। ऐसे में समर कैंप बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक कौशल को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।

समर कैंप के आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका शालू, निशा, प्रिया, रुपाली, सोनल, नीरज, काजल, सरिता, रक्षा, अर्शी, संतोष, शिल्पा, मनप्रीत, शिल्की, अंकिता, मीनू, गौरव, अंकुश, हर्ष, कुमुद, वंशिका, हुमा, दीपा एवं दीक्षा आदि का विशेष सहयोग रहा।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto