'हेलो' बोलते ही चालू हो जाएगा मीटर...लॉ कॉलेज के 'साहब' का नया नियम, बात करनी है तो एक मिनट के देने होंगे 50 रुपये
SAB KI BAAT
May 22 2026
3460
न्यू सैनिक कॉलेज ऑफ लॉ के एडमिनिस्ट्रेटर ने व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस, क्यू आर कोड भी डाला
मुरादाबाद के कुंदरकी में स्थित न्यू सैनिक लॉ कॉलेज का मामला
सबकी बात न्यूज
मुरादाबाद। एक निजी लॉ कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर ने का व्हाट्सएप स्टेटस शुक्रवार को उस वक्त अचानक चर्चा में आ गया, जब उन्होंने स्टेटस पर यह लिखकर लगा दिया कि 'मुझसे बात करनी है तो 50 रुपये प्रति मिनट देना होगा।' केवल यही नहीं, एडमिनिस्ट्रेटर ने भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी शेयर कर दिया।
मामला मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र स्थित न्यू सैनिक कॉलेज ऑफ लॉ का है। यहां राहत अली बतौर एडमिनिस्ट्रेटर तैनात हैं। कॉलेज के सभी प्रशासनिक काम वह देखते हैं। शुक्रवार को उनके व्हाट्सएप स्टेटस को जब कॉलेज के स्टूडेंट्स ने देखा
तो वहां लिखा था कि मुझसे कॉल पर बातचीत करने के लिए 50 रुपये प्रति मिनट शुल्क देय होगा। इसके लिए उन्होंने बाकायदा अपना क्यूआर कोड भी शेयर कर दिया।
------
छात्रों ने प्रबंधक से की शिकायत
मुरादाबाद। कॉलेज से एलएलबी कर रहे कुछ छात्रों ने जब जानकारी के लिए एडमिनिस्ट्रेटर को फोन किया तो उनका फोन पिक नहीं हुआ। व्हाट्सएप स्टेटस की जानकारी होने पर कॉलेज के एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र आशीष शर्मा ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधक नफीसुल हसन से की तो उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटर को फोन करके जानकारी ली। इस पर एडमिनिस्ट्रेटर ने उनसे मजाक में ऐसा करने को कहा।
-------
एडमिनिस्ट्रेटर बोले- 'मजाक में लगाया स्टेटस', प्रबंधक ने मांगा स्पष्टीकरण
मुरादाबाद। इस बारे में जब एडमिनिस्ट्रेटर राहत अली से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि काम का लोड होने तथा पूछताछ के लिए अनावश्यक फोन आने के कारण वह लगभग डिप्रेशन जैसी स्थिति में आ गए थे। ऐसे में केवल मजाक में उन्होंने यह स्टेटस लगा दिया था ताकि केवल जरूरी और कम कॉल आएं। अब उन्होंने वह हटा दिया है। इधर, कॉलेज प्रबंधक नफीसुल हसन ने बताया कि छात्र की शिकायत मिलने उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटर राहत अली से लिखित स्पष्टीकरण मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी है।





Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT