बरेली में शिक्षक हैं भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय, पहली बार लड़ेंगें चुनाव

बरेली में शिक्षक हैं भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय, पहली बार लड़ेंगें चुनाव

बदायूं। भाजपा से बदायूं लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए दुर्विजय सिंह शाक्य का यह पहला चुनाव है। संघ और भाजपा में लंबे समय से हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब वह कोई चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वह बरेली के विशप मंडल इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं। 

दुर्विजय सिंह शाक्य का जन्म 12 फरवरी 1977 को बदायूं के ब्लॉक समरेर के ग्राम ब्रह्मपुर में स्व. रामलाल शाक्य के परिवार में हुआ था। उनकी माताजी स्व. रामकुंवरि का निधन पिछले वर्ष ही हुआ था। वह पांच भाई और तीन बहन हैं। भाइयों में वह सबसे छोटे हैं। उनके भाई देवेंद्र शाक्य गांव ब्रह्मपुर के कई वर्षों से प्रधान भी हैं। उनका भी दातागंज क्षेत्र की राजनीति में बहुत प्रभाव है। 

---------

ये है शिक्षा का सफर-

बदायूं। दुर्विजय सिंह शाक्य ने गांव ब्रह्मपुर से बेसिक शिक्षा पांचवी तक पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए बरेली चले गये। उन्होंने उच्चशिक्षा बीएससी, बीएड, एमए (पाॅलिटिकल साइंस), लॉ की डिग्री, पीजी डिप्लोमा इन मॉस कम्युनिकेशन प्राप्त किया। वे बरेली के विशप मंडल इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने अंतरजातीय विवाह पंजाबी समुदाय की बरेली निवासी मोना भाटिया से किया है। मोना भाटिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। 

---------

ये रहा राजनीति का सफर-

बदायूं। दुर्विजय सिंह शाक्य सन 1994 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने। उन्होंने 1995 में विद्यार्थी जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति और सामाजिक जीवन की शुरुआत की। वह 1995 में सबसे पहले बरेली कॉलेज इकाई के सहमंत्री बने। वर्ष 1997 में बरेली में विद्यार्थी परिषद में महानगर महामंत्री, महानगर उपाध्यक्ष, विभाग संयोजक और प्रदेश सहमंत्री भी रहे। सन 2001 में शाहजहांपुर में विद्यार्थी परिषद के विस्तारक के रूप में कार्य संभाला। उन्होंने सन 2002 से विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में मुरादाबाद- रामपुर विभाग के संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। 2002 में राम मंदिर आंदोलन के शिला पूजन कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तार हुए और 14 दिन जेल में रहे। 2007 में उसहैत विधानसभा से भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए कहा लेकिन उसहैत विधानसभा सीट गठबंधन में चले जाने के कारण चुनाव नहीं लड़े। 2007 में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। 2012 में प्रदेश सह संयोजक पिछड़ा प्रकोष्ठ भाजपा बने। 2014 में पांचाल क्षेत्र के उपाध्यक्ष, 2016 में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री और फिर 2020 में उपाध्यक्ष बने। मार्च 2023 से भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। 

----------

पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता पर जताया भरोसाः राजीव 

बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने अपने बहुत पुराने और संघ विचारधारा के मूल कार्यकर्ता को टिकट दिया है जिससे पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा, मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से 2024 में बदायूं में पुनः कमल खिलेगा और प्रधानमंत्री मोदी हैट्रिक लगायेंगे।

....................

संबंधित खबरों का लिंक देखें- 

बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य लड़ेंगे चुनाव, देखिये 13 प्रत्याशियों की सूची

... तो बदायूं सीट के लिए इस नाम पर लगेगी भाजपा हाईकमान की मुहर ?

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto