चाचा ने सगी भतीजी से कर डाला दुष्कर्म,  विरोध करने पर पीटा

चाचा ने सगी भतीजी से कर डाला दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा

बदायूं। साथ रह रही नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने दुष्कर्म कर डाला। केवल इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसने नाबालिग के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी चाचा को पकड़कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग अपनी मां और दिव्यांग चाचा के साथ रहती है। उसके पिता की करीब छह साल पहले मौत हो चुकी है जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सोमवार शाम किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां चारा लेने गई थी। इसी दौरान किशोरी के दिव्यांग चाचा ने उसे पकड़ लिया और उससे जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो चाचा ने उससे मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आईं। इसके बाद बेबस किशोरी से चाचा ने दुष्कर्म कर डाला। किशोरी किसी तरह छूटकर सीधे प्रधान के घर पहुंची और उन्हें घटना की बाबत बताया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तब तक भीड़ ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto