... तो बदायूं सीट के लिए इस नाम पर लगेगी भाजपा हाईकमान की मुहर ?

... तो बदायूं सीट के लिए इस नाम पर लगेगी भाजपा हाईकमान की मुहर ?

बदायूं। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कुछ समय में ही खत्म हो सकता है। भाजपा प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी करने जा रही है, उसमें दुर्विजय सिंह शाक्य का नाम बदायूं लोकसभा सीट से घोषित किया जा सकता है।

दरअसल भाजपा प्रत्याशी के नाम पर अभी पसोपेश बना हुआ है। मौजूदा सांसद समेत संघमित्रा मौर्य समेत कई लोग टिकट के दावेदार हैं लेकिन भाजपा सभी पहलुओं पर गौर करके ही टिकट देना चाहती है। सपा ने शिवपाल सिंह यादव को यहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया है तो ऐसे में भाजपा चाहती है कि जो प्रत्याशी यहां से उतारा जाए वह संगठन समेत जातिगत समीकरण व अन्य चीजों पर फिट बैठे। दुर्विजय सिंह शाक्य की बात करें तो भाजपा ने पिछले साल इन्हीं दिनों में उन्हें ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। भाजपा ने उन्हें पद देकर ओबीसी कार्ड चला था क्योंकि बदायूं सीट पर मौर्य- शाक्य बिरादरी की संख्या खासी है। ब्रज क्षेत्र की कमान मिलने के बाद से ही दुर्विजय सिंह शाक्य ने मिशन 2024 को लेकर काम भी शुरू कर दिया था। हालांकि अभी नाम फाइनल तरीके से सामने नहीं आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार, दुर्विजय का नाम लगभग तय हो चुका है। 

-------------

संबंधित खबर के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

https://sabkibaat.in/post/who-will-candidate-of-bjp-in-bdn

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto