शेखूपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया पीडीए का प्रचार

शेखूपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया पीडीए का प्रचार

अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का किया आह्वान

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा सभी क्षेत्रों में पीडीए का प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने शेखूपुर विधानसभा के ग्राम नौली फतुहाबाद, हरेंडी, सरेली पुख्ता, असमाया रफ़तपुर, भुंडी, मस्जिद नगला, मुबारकपुर, ललोमई आदि गांवों में  जनसभा करके पीडीए का प्रचार किया और पार्टी की नीतियां समझाईं। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर, गरीब तथा अन्य लोग महंगाई से परेशान है। मौजूद सरकार काम का दिखावा ज्यादा कर रही है लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ों पर लगातार महंगाई बढ़ रही है। 

इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से कहा कि शेखूपुर विधानसभा में 2022 के बाद से विकास का कोई काम नहीं हुआ। विकास के नाम पर मौजूदा विधायक ने केवल यात्रीशेड बनवाए है और हाईमास्ट लगवाई है। शेखूपुर विधानसभा के पूरे क्षेत्र की सड़के टूटी पड़ी हैं। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया गया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने आश्वासन दिया 2027 के बाद शेखूपुर विधानसभा में विकास के क्षेत्र में हर तरह का काम आपको दिखाई पड़ेगा।

ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार करते हुए एकराय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

इस मौके पर सुनील यादव, राजवीर यादव, अरुण यादव, महेंद्र पाली, पुष्पेंद्र यादव, उमेश पाली, हर्षित यादव, देवेंद्र यादव, ओमवीर यादव, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश यादव, फ़खरुद्दीन, शेर अली, गुमरान, खालिद, फरमान, यासीन, इरफान, नवी हसन, शमशाद अंसारी, अशफाक अली, छुट्टन, शकील, समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto