स्वदेशी को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्वः राजीव कुमार गुप्ता

स्वदेशी को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्वः राजीव कुमार गुप्ता

बोले जिलाध्यक्ष- स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन देना हमारी जिम्मेदारी

बदायूं। मन की बात के 128वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भाजपा कार्यालय पर बूथ संख्या पर -179 पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इसके अलावा जनपद में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने  अपने प्रवास बूथ पर कार्यक्रम को सुना गया। इसके उपरांत मतदाता गहन पुनरिक्षण अभियान के अंतर्गत बूथों पर प्रवासियों ने अपने-अपने बूथ पर अभियान को गति देने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सक्रिय रूप से कार्य किया।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यटन विकास, नई गृह-आवास नीति तथा हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते शीतकालीन पर्यटन पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया प्रयास स्थानीय स्तर पर नए रोजगार और आजीविका के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों को हमें अपने क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना है, ताकि युवाओं और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि


भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को विश्वभर में मिला सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का उज्ज्वल उदाहरण भी। साथ ही कहा कि स्थानीय के लिए स्वदेशी की भावना जैसे भारतीय वस्तुओं, स्थानीय उत्पादों और कारीगरों की कला को प्रोत्साहन देना हम सभी का दायित्व है। 

उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम, ओलंपिक तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलताए युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। स्थानीय स्तर पर भी खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान सिर्फ एक वैज्ञानिक मिशन नहीं, बल्कि भारत के सपनों और संकल्पों की उड़ान है। चंद्रयान-2 की असफलता के बाद हमारे वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी, बल्कि उसी क्षण चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी लिखनी शुरू कर दी। यही भारत की असली ताकत है,असफलता से सीखकर सफलता रचना। जब चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की, तो वह सिर्फ इसरो की जीत नहीं थी, वह 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास की जीत थी।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री रचित साहू, मंडल मंत्री दीपक सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष राना शमीम, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, केएल गुप्ता, मुजाहिर खान, राजप्रताप सिंह, डीवी सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto