वीडियोः गलती किसी की भी हो, पर मौत का 'वक्त' तय है...जिस टैंकर से उतरा, उसी से कुचल गया

वीडियोः गलती किसी की भी हो, पर मौत का 'वक्त' तय है...जिस टैंकर से उतरा, उसी से कुचल गया

बदायूं। बदायूं में रविवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे जिसने भी देखा, उसने यही कहा कि ऐसे भी मौत आ जाती है। एक व्यक्ति जिस टैंकर से उतरकर अपने गंतव्य को जा रहा था, पल भर में उसी से कुचलकर उसकी मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा वहां पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। 

ये हादसा रविवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन इलाके में हुआ। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव मनौना निवासी अब्दुल वाहिद रविवार को बगरैन आ रहे थे। वह एक टैंकर में बैठ गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब टैंकर आंवला-बिसौली रोड पर पहुंचा तो चालक ने टैंकर रोक लिया। यहीं अब्दुल वाहिद को उतरना था। टैंकर रुकते ही वह उससे उतर गए और टैंकर के सामने से होते हुए चल दिए। इतने में ही टैंकर

(देखें वीडियो)- 

चल दिया, जिसके पहिये के नीचे अब्दुल वाहिद आ गए और टैंकर उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि किस तरह अब्दुल वाहिद उतरे और उन्हें टैंकर ने कुचल दिया। माना जा रहा है कि टैंकर चालक ने या तो साइड में

उन्हें नहीं देखा या उसे अंदाजा नहीं था कि अब्दुल टैंकर के सामने से ही निकल जाएंगे। बहरहाल, गलती किसी की भी रही हो, लेकिन मौत ने अब्दुल को अपनी तरफ खींच ही लिया। 

------
ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

- वीडियो: ऐसे भी आ जाती है मौत...! चक्कर आया, घूमा और ट्रेन के नीचे आ गया सिपाही

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto