कबूलपुरा और कटरा ब्राहम्पुर में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन

कबूलपुरा और कटरा ब्राहम्पुर में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन

15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में कबूलपुरा वार्ड संख्या आठ और कटरा ब्राह्मपुर वार्ड संख्या 14  में नई सीसी सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा द्वारा किया गया। 

बुधवार को वार्ड संख्या 14 की रंगरेजान वाली गली में राकेश के मकान से जाहिद के मकान तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण पर छह लाख 11 हजार रुपये, वहीं वार्ड संख्या आठ के कबूलपुरा क्षेत्र में शाहिद के मकान से होली चौक तक 11 लाख 11 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया गया। पालिकाध्यक्ष के वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्य आगे भी जारी रहेंगे, जिससे उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। 

पालिकाध्यक्ष ने यह भी बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं लागू की जाएंगी।

इस मौके पर सभासद शाजमा बी, जीनत अबरार, अंसार हुसैन, मेराज अंसारी, सायरा बानो अंसारी, फारूक राईन, शकील पंडित, राजा अली खां,  मुशाहिद सैफी, शावेद खां, अय्यूब अली, शाहिद सैफी, मुन्ने खां, जावेद खां, ताहिरा शावेद, नाजिया जावेद, रजिया बेगम, मधु, पिंकी, तस्लीम अहमद, रामूर्ति समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी और गजेन्द्र शाक्य सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto