पवन श्रीवास्तव व सुधांशु श्रीवास्तव को विधायक हरीश शाक्य ने किया सम्मानित
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बिल्सी नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र पवन श्रीवास्तव ने जिले में दसवां स्थान और विद्यालय में टॉप किया। बिल्सी विधायक ने विद्यालय पहुंचकर पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर पवन को सम्मानित किया।
विद्यालय परिवार ने बिल्सी विधायक का आभार व्यक्त किया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं पवन को बधाई देता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पवन ऐसे ही इंटर की परीक्षा में भी अपने कॉलेज का और अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करें। मैं विद्यालय प्रबंध समिति एवम अध्यापकों को भी बधाई देता हूं कि इन्होंने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ऐसे बच्चों को शिक्षा देकर हमारे विधानसभा का नाम रोशन किया है।
इसके अलावा नगर पंचायत कछला के सुधांशु श्रीवास्तव ने राधेलाल इंटर कॉलेज कछला (यूपी बोर्ड) से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कछला स्थित उनके आवास पर भी पहुंचकर विधायक ने सुधांशु को सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक ने कहा कि जो व्यक्ति परिश्रम करेगा, सफलता उसी को मिलेगी।
इस अवसर पर प्रबंधक सुरेश गुप्ता, उप प्रबंधक डीके गुप्ता, प्रबंध समिति से राजीव वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय, षटवदन शंखधार, गीता रानी, डॉ आरती जैन, शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शंखी, मुनीश राघव, मोहित तोमर, शैलेश सिंह, उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
गुड
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात