मदर एथीना स्कूल में पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-1 से 5 तक के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग तथा कक्षा-6 से 8 तक के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनका विषय क्रमशः ‘हमारा ग्रह हमारी शक्ति’ एवं ‘जल संरक्षण’ था। 

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कलारुचियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ‘जल संरक्षण’ और ‘हमारा ग्रह, हमारी शक्ति विषय’ पर गंभीरता से चिंतन करते हुए तूलिका चलाई। विद्यार्थियों की क्रियात्मकता व रचनात्मकता सराहनीय थी।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के द्वारा कैनवास पर बिखेरी सतरंगी छटा को सराहते हुए कहा कि इन प्रतिभागियों में ही हमारा सतरंगी भविष्य छिपा है, बस इस तूलिका को सही से चलाने का अभ्यासकराना है। विद्यार्थियों के भीतर छिपी कलाप्रियता को और उनकी कलात्मक रुचियों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन विद्यालय समय-समय पर करता रहता है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto