बरेली और बदायूं के निजी अस्पतालों में हो रही मनमानी, जांचों के नाम पर लूटा जा रहा मरीजों को

बरेली और बदायूं के निजी अस्पतालों में हो रही मनमानी, जांचों के नाम पर लूटा जा रहा मरीजों को

बरेली कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री और सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. हृदेश यादव ने अधिकारियों को भेजा पत्र

बरेली/बदायूं। निजी अस्पताल मनमाने तरीके से परामर्श शुल्क वसूल कर रहे हैं तो दवाएं भी अपने ही मेडिकल स्टोर से दी जा रही हैं। लैब रिपोर्ट में धांधली तो आम बात हो चुकी है। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन के नाम पर तो खुली लूट चल रही है। 


ये बातें शामिल करते हुए समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बरेली कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. हृदेश यादव ने बदायूं और बरेली के सीएमओ को पत्र भेजा है। पत्र में श्री यादव ने कहा है कि निजी अस्पतालों में मनमाना शुल्क, फर्जी इलाज, लूटखसोट और गरीब मरीजों का शोषण किया जा रहा है। इसमें गरीब, किसान और मज़दूर वर्ग सबसे ज्यादा पिस रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि सब

                                     -डॉ. हृदेश यादव- 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है। इन अधिकारियों की चुप्पी साफ बताती है कि या तो विभाग पूरी तरह नाकाम है, या फिर मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर की लूट चल रही है। 

--------

मेडिकल स्टोर से भी होती है कमाई, जांचे लूट का जरिया

बरेली/बदायूं। पत्र में लिखा गया है कि कई अस्पताल डॉक्टरों द्वारा मरीजों को महंगी दवाइयां लिखने के लिए मेडिकल स्टोर से कमीशन लेते हैं तो कई डॉक्टरों ने खुद के यहां ही मेडिकल स्टोर खोल रखे हैं। इन मेडिकल स्टोर से दवा न लेने पर मरीज को परेशान किया जाता हैं। कुछ अस्पतालों में एक्स-रे, लैब और अल्ट्रासाउंड केवल पैसे के लिए कराए जाते हैं। बीमारी असली है या नहीं, इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता। डॉ. हृदेश यादव ने पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी को भेजकर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto
  • user by Anonymous

    गुड

    quoto