प्रशासन ने नहीं की सुनवाई, भाकियू (चढूनी) का धरना दूसरे दिन भी जारी

प्रशासन ने नहीं की सुनवाई, भाकियू (चढूनी) का धरना दूसरे दिन भी जारी

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी मालवीय आवास पर धरने पर बैठे रहे। उन्होंनें प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया।

भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता भगवान दास व प्रेमवती की ज़मीन पर उझानी क्षेत्र के जनुइया निवासी कुछ लोगों ने फसल उजाड़ कर कब्ज़ा कर लिया है। उझानी पुलिस ने एक न सुनी, जिससे क्षुब्ध होकर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि प्रशासन ने धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया है। जब तक प्रशासन मांगों को पूरा नहीं करेगा। धरना जारी रहेगा। प्रदेश सचिव आसिम उमर ने कहा कि यदि प्रशासन की लापरवाही रही और आंदोलन को अनदेखा किया तो मामले को प्रदेश स्तर पर रखा जाएगा।

धरने के नेतृत्व कर रहे कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा कि जल्द ही धरने को तेज़ कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव बीईशू दास, रामेश्वर, आराम सिंह, शमा उमर, नूरुद्दीन, महेंद्र, रजनेश उपाध्याय, पप्पू, रामसिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto