मेंथा फैक्ट्री से छोड़ा जाता है केमिकल युक्त गंदा पानी, किसानों की जमीन हो रही बंजर

मेंथा फैक्ट्री से छोड़ा जाता है केमिकल युक्त गंदा पानी, किसानों की जमीन हो रही बंजर

भाकियू (असली अराजनीतिक) ने फैक्ट्री गेट पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

दस दिन में समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

बदायूं। मेंथा फैक्ट्री का गंदा केमिकल युक्त पानी सड़क पर छोड़ने तथा इस पानी के किसानों के खेतों में जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) ने चन्दौसी रोड स्थित फैक्ट्री के सामने एक दिवसीय धरना दिया। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। 


तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार, भाकियू के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को फैक्ट्री के सामने एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि फैक्ट्री मालिक द्वारा गंदा पानी कई सालों से रोड पर निकाला जा रहा है। इस पानी से रोड पर एक से दो फुट तक गहरे गड्ढे हो जाते हैं, जिससे छोटे वाहन नहीं निकल पाते तथा आए दिन वहां पर वाहन पलट जाते हैं। इसकी शिकायत कई बार डीएम से की गई है तो रोड की छोटी-मोटी मरम्मत कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त पानी किसानों के खेतों में भर जाता है जिससे जमीन बंजर होने लगी है। पेड़ पौधे सूख जाते हैं और वातावरण में एक तरह से जहर खुल जाता है। हर समय यहां बदबू आती है। 

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक को राजनेताओं की शह मिली हुई है। इन्होंने सरकारी जमीन, जो उनकी फैक्ट्री के सामने है, उस पर भी कब्जा कर रखा है। रोड के बराबर स्थित कच्चे रोड पर फैक्ट्री की राख डलवाकर गंदगी कर रखी है साथ ही इन्होंने पीडब्ल्यूडी की जगह पर भी कब्जा कर रखा है। 

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के अंदर अग्रवाल अरोमास प्राइवेट लिमिटेड का गंदा पानी बंद नहीं हुआ और फैक्ट्री के मालिक ने सरकारी जगह को नहीं छोड़ा तो उनके खिलाफ भाकियू उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर सूरजपाल सिंह, हरीश सिंह, प्रताप सिंह, जसवीर यादव, राजपाल सिंह, सूर्यप्रताप यादव, महेश पाल सिंह, कलेक्टर सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, सर्वेंद्र यादव, राजेश सिंह,  ऋषिपाल सिंह, सद्दाम, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद मोइन, मोहम्मद शीमू, विपिन माहेश्वरी, कमल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप राठौर, कल्लू वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto