नगर पालिका की उदासीनता एवं अक्षमता के कारण सहसवान में जलभराव की समस्या गंभीरः अनुज माहेश्वरी

नगर पालिका की उदासीनता एवं अक्षमता के कारण सहसवान में जलभराव की समस्या गंभीरः अनुज माहेश्वरी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने उठाई आवाज, ईओ को ज्ञापन देकर स्थायी समाधान की मांग

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सहसवान में सैफुल्लागंज एवं गोपालगंज मार्ग पर लंबे समय जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

अनुज माहेश्वरी वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं तथा दो बार नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि वह चुनाव नहीं जीते लेकिन जनता की समस्याओं को वह हमेशा से उठाते आए हैं। नगर में होने वाली किसी भी समस्या के खिलाफ वह आवाज उठाते रहते हैं। इस बार उन्होंने सैफुल्लागंज एवं गोपालगंज मार्ग पर होने वाली स्थायी जलभराव की समस्या उठाई है। ईओ को दिए ज्ञापन में अनुज माहेश्वरी ने कहा है कि इन दोनों मार्गों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लगातार जलभराव बना रहता है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकराल हो जाती है तथा लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो जाता है। गंदे पानी एवं कीचड़ के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका की उदासीनता एवं अक्षमता के कारण स्थानीय निवासी नारकीय स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। हाल ही में जलभराव वाले क्षेत्र में विद्युत करंट प्रवाहित हो जाने से दो बैलों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी तथा बड़ी जनहानि होते-होते बची। यह घटना नगर की बदहाल व्यवस्थाओं एवं जनसुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।

भाजपा नेता ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट कहा है कि नगर के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मांग की कि समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे स्थानीय जनता को राहत मिल सके।

------

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने में भी निभाई भूमिका

बदायूं। सहसवान क्षेत्र में अनुज माहेश्वरी को एक सक्रिय, संघर्षशील और जनहित की आवाज उठाने वाले युवा के रूप में देखा जाता है। पूर्व में भी जब सहसवान बाजार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित हुई थी, तब उन्होंने उच्च अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग एवं तत्कालीन मंत्री से मुलाकात कर व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखा था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप बाजार को ध्वस्त होने से बचाया जा सका तथा स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा हुई।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto