युवक की हो रही थी डायलिसिस, बीच में बिजली गुल होने से मशीन में रह गया आधा खून, मौत
SAB KI BAAT
Jun 13 2025
2700
सीडीओ के सामने हुई घटना, जेनरेटर के लिए कंपनी द्वारा डीजल न देने का आरोप लगाया स्टाफ ने
सीडीओ ने अव्यवस्थाओं की शिकायत पर अस्पताल में मारा था छापा
बिजनौर। जिले के मेडिकल अस्पताल में एक मरीज ने तब दम तोड़ दिया जब उसकी डायलिसिस के दौरान अस्पताल की बिजली चली गई और आधा खून मशीन में ही रह गया। इस दौरान उसकी मां बिलखती रही, लेकिन अस्पताल स्टाफ उसकी जान नहीं बचा सका।
सीडीओ पूर्ण बोरा को अस्पताल के डायलिसिस विभाग की व्यवस्था खराब होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शुक्रवार को सीडीओ अचानक अस्पताल पहुंच गए और चेकिंग करने लगे। उन्हें सभी जगह गंदगी और तमाम अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। इस दौरान कोतवाली देहात के गांव फुलसंदा निवासी 25 वर्षीय सरफराज की वहां डायलिसिस चल रही थी कि तभी अचानक बिजली चली गई। डायलिसिस बीच में रुकने से सरफराज की हालत बिगड़ गई। सरफराज की हालत देखकर उसकी मां सलमा बिलख पड़ी और वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उसे बचाने की मिन्नतें करने लगी लेकिन कोशिश के बाद भी सरफराज की जान नहीं बच सकी। ये देखकर सीडीओ ने स्टाफ की कड़ी फटकार लगाई।
---------
नहीं मिलते डीजल के रुपये, सीडीओ ने मंगवाया डीजल
बिजनौर। सीडीओ के पूछने पर स्टाफ ने बताया कि डायलिसिस विभाग को संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चला रही है। स्टाफ ने बताया कि कंपनी के मैनेजर डीजल के लिए कोई रुपये नहीं देते, जिस वजह से जेनरेटर नहीं चल पाता। डायलिसिस के बीच में बिजली जाने पर दोबारा बिजली आने का इंतजार किया जाता है। ऐसे में मरीज की जान भी खतरे में पड़ जाती है। ये सुनकर सीडीओ ने अपने कर्मचारियों को अस्पताल में 50 लीटर डीजल तुरंत भिजवाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि उनके सामने एक मरीज की मौत हुई है। मामला बेहद गंभीर है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, साथ ही दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT