साइकिल से ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

साइकिल से ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

बदायूं। थाने पर ड्यूटी करने जा रहे साइकिल सवार होमगार्ड को ईको कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में होमगार्ड की मौत हो गई। 

उसहैत के गांव मुगरिया नगला निवासी करीब 56 वर्षीय नेत्रपाल होमगार्ड थे। उनकी ड्यूटी उसहैत थाने पर थी। शनिवार को वह अपने गांव से साइकिल द्वारा ड्यूटी पर जा रहे थे कि तभी त्रिलोकपुर के निकट भुंडी तिराहे पर सामने से आ रही ईको कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि होमगार्ड साइकिल से उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto