भारतीय सेना के वीर सपूतों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के वीर सपूतों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वयक इकाई के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का कार्यक्रम संपन्न

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वयक इकाई के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पश्चात देश के वीर जवानों के साहस एवं शौर्य को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा से पूर्व वंदना सभागार में विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सरला चक्रवर्ती , पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, विशिष्ट अतिथि डॉ. गार्गी बुलबुल, प्रमिला गुप्ता, अमिता उपाध्याय, विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुनील कुमार गुप्ता एवं

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया। 

वक्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि पहलगाम कश्मीर में आतंकवादियों ने जिन निर्दाेष नागरिकों का खून बहाकर भारत के प्रधानमंत्री एवं देश की सेना को चुनौती दी, उस चुनौती को देश की सेना के वीर

जवानों ने 22 मिनट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के स्थानों एवं आतंकवादियों को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से नेस्तनाबूत कर दिया। 

तिरंगा यात्रा रैली विद्यालय से चलकर मीरा चौकी, बजरंग नगर, रामबाड़ा होते हुए वापस विद्यालय में समाप्त हुई। कार्यक्रम संयोजिका सीमा रानी ने आगंतुक अतिथियों एवं महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया। 

इस मौके पर कंचन सक्सेना, पूनम सिंह, अंजलि अग्रवाल, वर्षा यादव, विपिन कुमार नगर प्रचारक, प्रियंका सक्सेना, आकाशी सैनी, रूपाली रस्तोगी, रुचि चौहान, राजकुमार सिंह सेंगर एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन कमलेश ज्ञानी ने किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto