राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा के लिए जाने जाते हैं विद्या भारती विद्यालयः डोमेश्वर साहू

राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा के लिए जाने जाते हैं विद्या भारती विद्यालयः डोमेश्वर साहू

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का दूसरा दिन

शिशु, आचार्य एवं अभिभावक विकास के लिए हुआ गहन चिंतन मंथन

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के खेलकूद, विज्ञान मेला, प्रश्न मंच, वैदिक गणित मेला, संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय स्तर से अखिल भारतीय स्तर तक कराने के बारे में विस्तार से चिंतन -मनन किया गया। 

वंदना सत्र का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य वक्ता विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह एवं बाल कल्याण समिति के मंत्री मनीष सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं सुनील कुमार सिंह पुंडीर, सुरेंद्र कुमार गोला तथा सुनील कुमार सिंह संभाग निरीक्षक ने पुष्पार्चन कर किया। 

मुख्य वक्ता डोमेश्वर साहू ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोत शिक्षा के लिए समाज में जाने जाते हैं। विद्या भारती के पूर्व छात्र परिषद पोर्टल पर 10 लाख 65 हजार पूर्व छात्रों का सबसे बड़ा संगठन है। दुनिया के 70 देशों में पूर्व छात्र हैं। श्री साहू ने कहा, वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता का आयोजन एवं 25 सितंबर 2026 को संपूर्ण देश में होगा। 

द्वितीय सत्र में प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह ने कहा कि वार्षिक कार्य योजना में शिशु, आचार्य एवं अभिभावक विकास के कार्यक्रम विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

इस मौके पर प्रांतीय योजनाओं एवं प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए दद्दन सिंह एटा संकुल, दिनेश उपाध्याय कमला नगर संकुल एवं ओंकार गंगवार नेकपुर संकुल को क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह पुंडीर, सुरेंद्र कुमार गोला संभाग निरीक्षक, मदन लाल राजपूत, अमृतपाल सिंह, वीरेंद्र पाल झा, निर्देशक कालिका प्रसाद गंगवार, प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार गोला, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर एवं प्रांत के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto