मिड-डे-मील का वीडियो बनाने को मना किया तो दबंगों ने प्रधानाध्यापक को गिराकर पीटा
SAB KI BAAT
Apr 15 2025
2860
बदायूं। एक स्कूल में बच्चों को मिड-डे-मील खिलाते वक्त वीडियो बनाने से मना करने पर दबंग बाप-बेटे ने प्रधानाध्यापक को जमकर पीटा। आरोप है कि दोनों ने प्रधानाध्यापक को जमीन पर गिरा लिया और उसके बाद लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान जेब में रखे रुपये भी छीन लिए गए।
मामला सहसवान ब्लॉक के संविलियन विद्यालय अल्लीपुर का है। बताया जाता है कि मंगलवार को यहां बच्चों को मिड-डे-मील खिलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान गीता का पति विनोद और ससुर कप्तान सिंह कुछ लोगों के साथ वहां आ गए और बच्चों की वीडियो बनाने लगे। प्रधानाध्यापक नीरज चांडक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों बाप-बेटे गाली गलौज पर उतर आए। प्रधानाध्यापक ने विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि आरोपितों ने उनकी जेब में रखे रुपये भी छीन लिए। शोर सुनकर स्टाफ एकत्र हो गया और प्रधानाध्यापक को बचाया। स्कूल में हुई इस घटना से शिक्षक संगठनों में भी रोष व्याप्त है। उत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित ग्राम प्रधान पति व ससुर पर कार्रवाई की मांग की।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
गुड
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात