एक दूसरे को चित करते रहे पहलवान, दंगल में दिखाया दम

एक दूसरे को चित करते रहे पहलवान, दंगल में दिखाया दम

बदायूं। बगरैन कस्बे में बिसौली रोड ईदगाह स्थित 21वां दन्नाशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह में शनिवार को विशाल दंगल अखाड़ा द्वारा आयोजित दंगल के तीसरे दिन बाहर से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

दंगल के तीसरे दिन की पहली कुश्ती उत्तराखंड के पहलवान शाका और नेपाल के गुगा पहलवान के बीच हुई। दस मिनट चली रोमांचक कुश्ती में उत्तराखंड के शाका पहलवान ने गुगा को मात दी। इसके बाद पीलीभीत के हुकुम पहलवान और राजस्थान के मस्ताना पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। इसके बाद कलियर के रिजवान पहलवान और हरिद्वारा के कालू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रिजवान ने बड़े ही रोमांचक मुकाबले में कालू पहलवान को मात दी। दिल्ली के रिंकू पहलवान और हरियाणा के सुल्तान पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। इस अवसर पर दंगल संयोजक ओमपाल सिंह, डॉ. रिहाशद, यूनिस खान, सलीम, बबलू अंसारी, राशिद खान, बॉबी शाह, मुक़द्दस इदरीसी आदि रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto