इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया नवजात...सुबह मिली जली हुई लाश

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया नवजात...सुबह मिली जली हुई लाश

मेरठ। जिले के एक अस्पताल में इलाज के लिए नवजात को भर्ती किया गया। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो वह मृत मिला। नवजात के शव को जब पलटकर देखा गया तो पीछे का हिस्सा काफी जला था तथा पूरी चमड़ी उधड़ी पड़ी थी। 

मामला गढ़ रोड स्थित युग हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक दंपती के नवजात को इलाज के लिए युग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था बताया जाता है कि नवजात को इन्क्यूबेटर में रखा गया था। अगले दिन सुबह जब बच्चे को परिजनों ने देखा तो वह मृत था। उसकी पीठ बुरी तरह जली हुई थी, जिससे चमड़ी तक उधड़ गई थी। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों की वीडियो भी बनाई, जिसके वायरल होने पर डीएम ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

-----

इन वजहों से बच्चों को रखा जाता है इन्क्यूबेटर में

- यदि बच्चे का जन्म समय से पहले होता है तो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए उसे यहां रखा जाता है।

- सांस लेने में परेशानी होने पर 

-यदि बच्चे को जन्मजात पीलिया होता है तो फ्लोरोसेंट लाइट से इलाज करने के लिए

- किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने पर। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto