गर्मी से रोई बच्ची...नींद में खलल पड़ा तो बगल में सो रहे पिता ने गला दबाकर मार डाला

गर्मी से रोई बच्ची...नींद में खलल पड़ा तो बगल में सो रहे पिता ने गला दबाकर मार डाला

सब की बात न्यूज। ये दिल को दहला देने वाली घटना है। तीन साल की बच्ची को उसके पिता ने ही गला दबाकर केवल इसलिए मार डाला क्योंकि बच्ची गर्मी के कारण रो रही थी और पिता की नींद में खलल पड़ गया था। केवल इतना ही नहीं अगले दिन उसने बच्ची के शव को चुपचाप दफन भी कर दिया। 

मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले का है। यहां बहेरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चनाटौरिया निवासी 24 वर्षीय आरती के अनुसार, 24-25 मई की रात वह अपनी तीन साल की बच्ची लक्ष्मी और पति घनश्याम के साथ अपने घर में सोई हुई थी। गर्मी के कारण बच्ची लक्ष्मी रात में रो रही थी। बकौल आरती, उस समय उसका पति शराब के नशे में था। बच्ची के रोने पर घनश्याम गुस्से में आ गया और उसने लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी ने विरोध किया तो घनश्याम ने उसे डराकर चुप करा दिया। 

अगले दिन पति-पत्नी ने बगैर किसी को बताए अपने कुछ पड़ोसियों के साथ बच्ची के शव को जमीन में दफना दिया। कुछ दिनों बाद आरती ने यह बात अपने एक पड़ोसी को बताई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को दो दिन पहले बरामद कर लिया। घनश्याम फिलहाल फरार है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto