...तो अब 'साइकिल' पर सवार होंगे शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता

...तो अब 'साइकिल' पर सवार होंगे शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता

शहर विधायक के 'संकल्प' की होगी ये साइकिल

प्रधानमंत्री की अपील के बाद शहर विधायक की पहल, रविवार को शहर के कार्यक्रमों में जाएंगे साइकिल से

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अब साइकिल पर सवार होंगे। न...न...चौकिंए नहीं, ये साइकिल 'समाजवादी पार्टी' वाली नहीं, बल्कि शहर विधायक के 'संकल्प' की साइकिल है जो प्रधानमंत्री की अपील के बाद हर रविवार को तब चलेगी जब उन्हें शहर में होने वाले किसी कार्यक्रम में जाना होगा। प्रधानमंत्री की तेल बचाने की अपील के बाद विधायक ने यह संकल्प लिया है। 

ईरान और इजरायल समेत अमेरिका युद्ध को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कई अपीलें की हैं, जिनमें एक पेट्रोल और डीजल बचाने की भी है। ऐसे में शहर विधायक ने तेल बचाने के लिए एक पहल की है, जिसके तहत वह रविवार कोशहर सीमा में होने वाले किसी कार्यक्रम में यदि शिरकत करेंगे तो वहां साइकिल से जाएंगे। उनके गनर व समर्थक भी साइकिल से ही उनके साथ सहभागिता करेंगे। शहर विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद उनका यह छोटा सा प्रयास है, जिससे वह देशहित में अपना योगदान दे सकें।

-------

एक प्रतिज्ञा के बाद गोल्ड को त्याग चुके शहर विधायक

बदायूं। शहर विधायक के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना (गोल्ड) न खरीदने की अपील की है लेकिन वह तो 1984 से ही गोल्ड का त्याग कर चुके हैं। तब से ही वह न तो सोना पहनते हैं और न ही उसे खरीदा है। 

--------

सवा नौ साल अन्न का त्याग किया

बदायूं। विधायक ने बताया कि उन्होंने सवा नौ साल तक अन्न का सेवन नहीं किया। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे, कोरोना की समाप्ति और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए संकल्प किया था कि जब तक यह तीनों बातें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने करीब सवा नौ साल तक यह प्रतिज्ञा निभाई थी। 

--------

शादी में पानी तक नहीं पीते शहर विधायक

बदायूं। शहर विधायक के अनुसार, वह किसी के बेटा-बेटी की शादी में जाते हैं तो खाना तो दूर, पानी तक नहीं पीते। इसके पीछे भी एक कारण है कि वह भगवान से नवदंपती और उनके परिवार के लिए सुख शांति मांगते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खुद के बेटे की शादी तक में पानी तक नहीं पीया था क्योंकि सब जगह उनका भाव एक जैसा ही रहता है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto