छुट्टा पशुओं से ग्रामीण परेशान, पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पलिया गांव में की गोशाला बनवाने की घोषणा

छुट्टा पशुओं से ग्रामीण परेशान, पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पलिया गांव में की गोशाला बनवाने की घोषणा

पूर्व मंत्री ने किया पीडीए का प्रचार, मजाहिदपुर, इकलहरी, पलिया, सैजनी में हुआ स्वागत

सबकी बात न्यूज

बदायूं। समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार पूरे जनपद में पीडीए का प्रचार करके 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में यादव बाहुल्य ग्राम मजाहिदपुर, इकलहरी, पलिया, सैजनी में उन्होंने पीडीए का प्रचार किया। इस दौरान पूर्व मंत्री का गांवों की जनता ने ढोल नगाड़े बजाकर, छत पर से पुष्पवर्षा करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने उनसे शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया। ग्राम पलिया में गांव के लोगों ने पूर्व मंत्री को तलवार भेंट की।

यहां तथा इकलहरी के लोगों ने बताया कि गांव में छुट्टा जानवरों की बहुत समस्या है जो उनकी फसलें बर्बाद कर देते हैं। इस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा से बात की थी, जिसके बाद पालिकाध्यक्ष ने ग्राम पलिया मे लगभग 1.75 करोड़ की लागत से आधुनिक गोशाला बनाने का वायदा किया है। जल्दी ही गांव में गोशाला बनकर तैयार हो जाएगी तब इलाके के किसानों को छुट्टा जानवरों से निजात मिल जाएगी।  इस घोषणा के बाद गांव वासियों ने आबिद रज़ा और फात्मा राजा को धन्यवाद कहा। 

------

'बहुत हो चुका भेद विचार, आबिद रज़ा अबकी बार'

बदायूं। भ्रमण के दौरान कई गांवों में 'बहुत हो चुका भेद विचार, आबिद रज़ा अबकी बार' लिखे बैनर भी दिखाई दिए। पूर्व मंत्री ने गांव वालों से कहा कि यदि पीडीए की सरकार बनती है तो शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास होगा, सड़कें बनेंगी, डिग्रीकॉलेज बनेंगे तथा गरीबों के इलाज के लिए चिकित्सा व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि शेखूपुर में हिंदू और मुसलमान तथा दो बिरादरियों के बीच नफरत पैदा करके जिन नेताओं ने राजनीति की, उसको खत्म करने की जरूरत है। 

इस दौरान सुनील यादव, हर्षित यादव, सोमेंद्र यादव, रजत यादव, आशीष यादव, रोहेताश यादव, जबर सिह यादव, सुनील यादव, अवधेश यादव, ब्रह्मपाल यादव, अशोक यादव, विमलेश यादव, सोनू यादव, विकास यादव, भूपसिंह यादव,रजनीश यादव, रमेश यादव, विनीत यादव, बदन सिंह यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto