'आंटी! बेटे पर संकट आने वाला है, ओम नमः शिवाय का जाप करो'...कहकर ठग ले गया  जेवर और नकदी

'आंटी! बेटे पर संकट आने वाला है, ओम नमः शिवाय का जाप करो'...कहकर ठग ले गया जेवर और नकदी

बिसौली में ठग ने महिला के साथ की वारदात, पुलिस कर रही तलाश

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बिसौली में एक महिला को बातों में उलझाकर ठग ने उससे जेवर, नकदी और मोबाइल फोन ले लिए और चंपत हो गए। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

कस्बा रुदायन निवासी रेनू गुप्ता का मायका बिसौली में है। रविवार को वह बिसौली जा रही थीं कि इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे परिवार के बारे में बातचीत शुरू कर दी। महिला भी उससे घुल मिल गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला से उसके बेटे पर भारी संकट आने की बात कही, जिससे महिला डर गई। ठग ने महिला


को अपने झांसे में लेते हुए उनके हाथ पर कुछ नोट रख दिए और ओम नमः शिवाय का जाप करने को कहा। इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह अपने सभी जेवर व मोबाइल पर्स में रख दे। इसके बाद महिला ने सोने की चेन, तीन अंगूठियां, कानों के कुंडल और मोबाइल फोन पर्स में रख दिए। 

जब महिला ने सभी सामान पर्स में रख दिया तो उस व्यक्ति ने महिला को 20 कदम आगे जाकर वापस आने को कहा। जब महिला वापस आई तो महिला वहां नही थीं। महिला ने शोर मचाया लेकिन ठग भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ठग की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto