विश्व पृथ्वी दिवस पर मदर एथीना स्कूल में ‘ब्लू डे’ का आयोजन
SAB KI BAAT
Apr 22 2026
3330
बदायूं। पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक अभियान को गति देने के लिए मदर एथीना स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस ‘ब्लू डे’ के रूप में ‘हमारी पृथ्वी, हमारा शक्ति’ थीम के साथ अत्यंत उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी नीली वेशभूषा में विद्यालय आए तथा अपने लंच बॉक्स में नीले रंग के खाद्य पदार्थ भी लेकर आए। इसके साथ बच्चों ने कक्षाओं में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां की, जिसमें उन्होंने कागज के थैले बनाना सीखा। इन पर प्लास्टिक न उपयोग करने का संदेश लिखा था। बच्चों ने स्क्रैप फाइल में ग्लेज पेपर से बनी पृथ्वी व मछली के चित्र चिपकाए। इसके अतिरिक्त
विद्यार्थियों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थी पृथ्वी संरक्षण के विभिन्न संदेशों के साथ सुसज्जित होकर विद्यालय आए और उन्होंने पृथ्वी संरक्षण के नारे भी लगाए। बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित गाने पर नृत्य भी किया। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
-------
''पृथ्वी केवल एक ग्रह नहीं, हमारा घर है। ‘हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य’ थीम हमें याद दिलाती है कि आज हम जो बोएंगे, वही हमारी आने वाली पीढ़ियां काटेंगी। बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से जोड़ना हमारा उद्देश्य है ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। आइए, हम सब मिलकर इस नीले ग्रह की हरियाली और शुद्धता को बनाए रखने का संकल्प लें।''
चयनिका सारस्वत, निदेशिका-मदर एथीना स्कूल

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
गुड
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात