'तेरी मां का वादी...'और फिर कार्यालय से धक्के मारकर बाहर निकाला शिकायतकर्ता को बदायूं के इस इंस्पेक्टर ने

'तेरी मां का वादी...'और फिर कार्यालय से धक्के मारकर बाहर निकाला शिकायतकर्ता को बदायूं के इस इंस्पेक्टर ने

बिसौली इंस्पेक्टर का अपने कक्ष से वादी को गाली देकर धकियाते हुए वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने लिया एक्शन

इंस्पेक्टर समेत एसआई निलंबित, जांच सीओ को सौंपी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बिसौली इंस्पेक्टर  द्वारा एक शिकायतकर्ता को कोतवाली से गाली देकर और धक्के मारकर बाहर निकालने का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके साथ एसआई भूपेन्द्र यादव पर भी कार्रवाई की गई है। 

बताया जाता है कि विगत तीन मार्च को एक बाइक और ई रिक्शा की भिड़त हो गई थी। इसकी शिकायत बाइक वाले ने कोतवाली में की थी। बताया जाता है कि इसी मामले में वह कोतवाली आया था। यहां कुछ ऐसी बात हुई की इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर अपना आपा खो बैठे और मां-बहन की गालियां देते हुए शिकायतकर्ता को धकियाकर अपने कार्यालय से बाहर कर दिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर और एसआई को निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ बिसौली सुनील कुमार को सौंपी है। 

(देखिये वीडियो)- 

कुछ लोग कह रहे, वादी ने किया गलत व्यवहार

बदायूं। इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि शिकायत कर्ता दूसरे पक्ष से दुर्घटना के मुआवजे के रूप मे ंरुपये मांग रहा था तथा कुछ लोग उसकी पैरवी में आए थे। यहां शिकायतकर्ता ने ही पुलिस से गलत व्यवहार किया, जिस पर इंस्पेक्टर आक्रोश में आ गए। हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि यदि दूसरा पक्ष गलत भी था तो इंस्पेक्टर को इस भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था क्योंकि यदि सामने वाला अपराधी भी है तो पुलिस तो अपराधी नहीं बन सकती। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto