सराफा कारोबारियों ने एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
SAB KI BAAT
Jan 09 2026
1080
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद बदायूं के पदाधिकारी पहुंचे एसएसपी कार्यालय
जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने किया सम्मान, दिए प्रशस्ति पत्र
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सराफा कारोबारियों के साथ हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करने पर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद बदायूं की ओर से पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया।


एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने बताया कि हाल ही में जिले में सराफा कारोबारियों के साथ लूट चोरी आदि की घटनाएं घटित हुई थीं। इसमें उघैती में लालाराम रस्तोगी, गुलडिया में कौशल और शहर के शास्त्री चौक पर मोहित की दुकान से चेन की झपटमारी की घटनाएं प्रमुख हैं। इन घटनाओं का पुलिस द्वारा बहुत ही सटीक पर्दाफाश किया गया एवं पूरा माल भी वापस कराया। इसी के चलते
एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात हिरदेश कुमार कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी देवेंद्र कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, क्राइम इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी उघैती को माला व पटका पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने प्रदान किए।
इस मौके पर अरविंद कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, गिलाल खान, अमरजीत भारद्वाज, अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, रामू वर्मा, राम प्रकाश वर्मा, स्पर्श गुप्ता, दीपक सैनी, सचिन शर्मा, अंकित वर्मा, संदीप वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, संजय कुमार रस्तोगी, दीपक गुप्ता, संजय कुमार राणा, लव कुमार, रामदास वर्मा, अध्यक्ष स्वर्णकार यूनियन, भगवान स्वरूप गुप्ता, ऋषभ नारंग, शौर्य वर्मा, विजय कुमार गुप्ता, अविनाश वैश्य, मोहित वैश्य, दिलीप गुप्ता, राजेश बासनी,नीरज रस्तोगी प्रदीप माहेश्वरी आदि दर्जनों सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
982
-
बदायूं समाचार
648
-
गतिविधियां
556
-
जिला
200
Recent Comment
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा