भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

काशीराम आवास की भूमि को कब्जामुक्त कराने, पात्र लाभार्थियों की जांच एवं महापुरुषों के पार्कों के सौंदर्यीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित गिहार के बदायूं आगमन के बाद युवा मंच संगठन के आमंत्रण पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संवाद एवं बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ध्रुवदेव गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पगड़ी धारण कराकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। 

इस मौके पर अमित गिहार ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों को प्रोत्साहित करना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर लाभ दिलाने तथा अनुसूचित जनजाति की 21 जातियों, उपजातियों एवं विभिन्न वर्गों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत आवंटित भूमि पर जहां-जहां भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे किए गए हैं, उन भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग प्राथमिकता से रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त कर रहे लोगों की पात्रता एवं आवंटन की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। ध्रुवदेव गुप्ता ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि एवं अनुसूचित जनजाति समाज के महापुरुषों की प्रतिमाओं, पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा नवीन पार्कों के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई। 

इस दौरान अजय मिश्रा, मनोज गुप्ता, सोनू वर्मा, भूराज सिंह, विकास माहेश्वरी, शिवस्वरूप गुप्ता, सुशील कुमार मौर्य, नीलेश साहू, दिलीप जोशी, पुष्पेंद्र मिश्रा, हामिद रसूल, अजय दिवाकर, सलमान गद्दी, सर्वेश चंद्र गुप्ता, विनोद यादव, सुमित वाल्मीकि, ऋतिक सागर, रामबाबू तिवारी, संजय कुमार, जीत गिहार, शंकर शाक्य आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Je तो पत्रकार हैं इनको क्या।

    quoto
  • user by सुनील पाठक दातागंज जिला बदायूं

    शैलेश पाठक स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति हैं। भाजपा को इनके टिकट पर विचार करना चाहिए। सबकी बात न्यूज ने खबर अच्छी दी है। ऐसे नेता को प्रमोट करना चाहिए। इसके लिए सबकी बात को तहेदिल से आभार

    quoto
  • user by ब्रह्मानंद शर्मा

    शैलेश पाठक जिंदाबाद, अंकित भैया जिंदाबाद

    quoto