महिलाएं बोलीं- 'दारू का ठेका बंद करो, पति कर रहे परेशान, बच्चे बिगड़ रहे'

महिलाएं बोलीं- 'दारू का ठेका बंद करो, पति कर रहे परेशान, बच्चे बिगड़ रहे'

ओरछी स्थित शराब की दुकान पर महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची

सबकी बात न्यूज

बदायूं। ओरछी स्थित शराब की दुकान को बंद कराने के लिए तमाम महिलाएं शनिवार को दुकान पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी थे।

महिलाओं का कहना था कि उनके पति कोल्ड स्टोर में काम करते हैं। शाम को काम निपटाने के बाद वह घर बाद में आते हैं, पहले दारू के ठेके पर जाते हैं। आसफपुर 

रोड पर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकाने हैं। महिलाओं के अनुसार, दारू पीकर घर आने के बाद मर्द उन्हें व उनके बच्चों को परेशान करते हैं। केवल इतना ही नहीं, इससे उनके बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। महिलाओं ने मांग की कि उनके परिवारों के हित को देखकर शराब की दुकानों को अन्यत्र कहीं स्थानांतरित किया जाए। महिलाओं का हंगामा देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद महिलाओं ने ज्ञापन दिया।  

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    फिर पत्रकार कहा से लेंगे दारू

    quoto
  • user by Anonymous

    पर ठाकुर तो कह रहे कि वो पिटे हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    लाजवाब। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए

    quoto