चांद दिखे बिना पत्नी ने खोल लिया करवाचौथ का व्रत तो पति ने खा लिया जहर

चांद दिखे बिना पत्नी ने खोल लिया करवाचौथ का व्रत तो पति ने खा लिया जहर

मुरादाबाद। बादलों में छिपे चांद ने एक व्यक्ति की जान मुसीबत में डाल दी। चांद नहीं दिखने के बावजूद पत्नी ने करवाचौथ का व्रत खोल लिया तो पति ने गुस्से में जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मामला चक्कर की मिलक इलाके का है। यहां अमित अपनी पत्नी सोनम के साथ रहता है। बृहस्पतिवार को सोनम ने करवाचौथ का व्रत रखा था। पूर्वानुमान के अनुसार, चांद निकलने का समय करीब सवा आठ बजे का था लेकिन बादल होने के कारण चांद देर रात तक दिखाई नहीं दिया। बताते हैं कि जब सोनम ने अमित से पूछा कि चांद बादलों के कारण नहीं दिख रहा है तो क्या वह अपना व्रत खोल ले। इस पर अमित ने मना कर दिया। जब काफी देर तक चांद नहीं दिखा तो सोनम ने व्रत खोल लिया। इस पर अमित नाराज हो गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस बात को लेकर पूरी रात दोनों के बीच झगड़े वाली स्थिति बनी रही। इस पर अमित ने रात में ही किसी वक्त जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    फिर पत्रकार कहा से लेंगे दारू

    quoto
  • user by Anonymous

    पर ठाकुर तो कह रहे कि वो पिटे हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    लाजवाब। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए

    quoto