दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने की हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांग

दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने की हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांग

नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा से किया अनुरोध, शहर के प्रमुख मार्गों पर फैंसी पोल लाइट और चौराहों पर रंगोली बनवाने का भी सुझाव

सबकी बात न्यूज

बदायूं। दीपावली के पावन पर्व पर शहर के हिन्दू बाहुल्य इलाके को रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने पहल की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर फैंसी पोल लाइट लगवाने तथा आकर्षक रंगोली बनवाने का सुझाव देते हुए इस बात का अनुरोध किया है। 

पूर्व मंत्री ने दीपावली जैसे हिंदू समाज के प्रमुख पर्व पर शहर के उन प्रमुख मार्गों और बाजारों को विशेष रूप से सजाने की मांग उठाई है, जहां बड़ी संख्या में हिंदू आबादी रहती है और दीपावली पर विशेष रौनक रहती है। पूर्व मंत्री ने पथिक चौक से नवादा तक, मढ़ई चौक से लालपुल चौराहे तक, घंटाघर से राजकीय डिग्री कॉलेज होते हुए छह सड़का बाजार तक तथा इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर फैंसी पोल लाइट लगवाने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनवाकर दीपावली की सजावट को और आकर्षक बनाने की बात कही है।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Abki baar NO bhajpa sarkar

    quoto
  • user by Anonymous

    फिर पत्रकार कहा से लेंगे दारू

    quoto
  • user by Anonymous

    पर ठाकुर तो कह रहे कि वो पिटे हैं

    quoto