लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत बरेली में निकलेगी विशाल पदयात्रा
बदायूं से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बरेली में आयोजित विशाल पदयात्रा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष/केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बदायूं जिले से पांच हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता पदयात्रा में सहभागिता करने बरेली पहुंचेंगे।
इसी क्रम में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर जनपद के सभी मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बदायूं से कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान के लिए भाजपा सदैव प्रतिबद्ध रही है। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति, झूठे आरोपों और अराजकता फैलाने के प्रयासों के विरुद्ध जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित यह पदयात्रा एक सशक्त संदेश देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनता के विश्वास को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इसी संकल्प के साथ बरेली में आयोजित पदयात्रा में बदायूं के कार्यकर्ता पूरी ताकत, उत्साह और एकजुटता के साथ सहभागिता करेंगे। उन्होंने जनपद के सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1008
-
बदायूं समाचार
662
-
गतिविधियां
607
-
जिला
250
Recent Comment
-
by Anonymous
Abki baar NO bhajpa sarkar
-
by Anonymous
फिर पत्रकार कहा से लेंगे दारू
-
by Anonymous
पर ठाकुर तो कह रहे कि वो पिटे हैं
SAB KI BAAT